शादी के बाद अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें की शेयर, परिणीति के ब्राइडल लुक में वैसे तो कई खास बातें हैं, लेकिन सबसे खास एक्ट्रेस के कलीरें हैं तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के कलीरों की खासियत…

शादी के बाद अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें की शेयर, परिणीति के ब्राइडल लुक में वैसे तो कई खास बातें हैं, लेकिन सबसे खास एक्ट्रेस के कलीरें हैं तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के कलीरों की खासियत…

September 26, 2023 Off By NN Express

Parineeti- Raghav Wedding : परिणीति चोपड़ा भी मैरिड कपल्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता संग शादी की है। शादी के बाद अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

ऐसे में अदाकारा का लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। परिणीति के ब्राइडल लुक में वैसे तो कई खास बातें हैं, लेकिन सबसे खास एक्ट्रेस के कलीरें हैं। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के कलीरों की खासियत-

सिंपल रखा लुक


एक्ट्रेस ने अपने ब्राइडल लुक को सिंपल रखा था। एक्ट्रेस के लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे को बनाने में भी 2500 घंटों का लंबा समय लगा था। सीक्वेन वर्क और पर्ल डिजाइन का यह खूबसूरत कॉम्बिनेशन दिन की शादी के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट था। इस लहंगे पर पुराने सोने के धागे का काम किया गया था। दिन की शादी के लिए एक्ट्रेस के लहंगे का रंग एकदम परफेक्ट है।

खास है परिणीति के कलीरे


परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल कलीरे को डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इससे पहले भी मृणालिनी कई सेलेब्स के लिए कलीरे डिजाइन कर चुकी हैं। परिणीति के कलीरे के बारे में बात करते हुए मृणालिनी चंद्रा ने बताया कि यह कलीरें इन दोनों के प्यार का प्रतीक है। इस कलीरे में कॉफी कप के साथ ही कपलके नाम का पहला अक्षर है। वहीं इसमें एक ओंकार का भी चिन्ह है। साथ ही कई तरीके के संगीत से जुड़े अन्य सिम्बल्स भी मौजूद हैं। इसमें लंडन, बस और फ्लाइट को भी बनाया गया है।