राजनांदगांव की बेटी वंशिका बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की वंशिका पांडेय से सौजन्य भेट

राजनांदगांव की बेटी वंशिका बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की वंशिका पांडेय से सौजन्य भेट

August 4, 2022 Off By NN Express

राजनांदगांव, 04 अगस्त I समय-समय पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। इस कड़ी में अब राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ की वंशिका पांडेय का भी नाम जुड़ गया है जो अपने राज्य की पहली महिला लेफ्टिनेंट हैं।

वंशिका की शुरुआती जिंदगी – वंशिका अपने राज्य की पहली महिला आर्मी लेफ्टिनेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है। बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहीं वंशिका ने कक्षा 01 से 12वी तक की पढ़ाई राजनांदगांव में की। वशिंका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबलपुर से की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं, भोपाल के राजीव गांधी औद्योगिक यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में भी वह पहले स्थान पर रहीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के समय में ही उन्होंने सेना में जाने की इच्छा जाहिर की और इसकी ट्रेनिंग लीं। सशत्र सीमा बल एसएसबी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद वशिंका चेन्नई चली गईं और वहां वह 11 महीनों तक कठिन प्रशिक्षणों में से होकर गुजरीं, तब जाकर उन्हें यह पद हासिल हुआ। वंशिका को बीते 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पद से विभूषित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर ने भी भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनीं वंशिका को बधाई और शुभकामनाएं दी है।