Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में 16 दिन बैंकों की छुट्टी, जाने से पहले देखें पूरी List…

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में 16 दिन बैंकों की छुट्टी, जाने से पहले देखें पूरी List…

September 25, 2023 Off By NN Express


Bank Holidays in October 2023: अगर आप भी अक्टूबर, 2023 में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरअसल, अक्टूबर के महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये छुटि्टयां अलग-अलग दिन होंगी। आइए जानते हैं अक्टूबर, 2023 में किस-किस दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी है। इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 5 रविवार के अलावा दो शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, बैंकों में छुट्टी रहने के बाद भी ऑनलाइन सर्विसेस जारी रहेंगी। ऐसे में अगर कोई ग्राहक चाहे तो ऑनलाइन सेवाओं के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकता है।

अक्टूबर, 2023 में इन 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख/दिन/त्योहारकहां-कहां छुट्टी
1 अक्टूबर – रविवारसभी जगह
2 अक्टूबर – सोमवार, गांधी जयंतीसभी जगह
8 अक्टूबर – रविवारसभी जगह
14 अक्टूबर – शनिवार (महालय)कोलकाता
15 अक्टूबर – रविवारसभी जगह
18 अक्टूबर – बुधवार, कटि बिहूगुवाहाटी
21 अक्टूबर – शनिवार, दुर्गा पूजाअगरतला, गुवाहटी, इंफाल, कोलकाता
22 अक्टूबर – रविवारसभी जगह
23 अक्टूबर – सोमवार, दुर्गा पूजा (नवमी), आयुध पूजाबैंगलोर, भुवनेश्वर, अगरतला, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूवनंतपुरम
24 अक्टूबर – मंगलवार, दशहरा/ विजयादशमी/दुर्गा पूजाहैदराबाद, इम्फाल को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे
25 अक्टूबर – बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)गंगटोक
26 अक्टूबर – गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
27 अक्टूबर – शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
28 अक्टूबर – शनिवार, लक्ष्मी पूजाकोलकाता
29 अक्टूबर – रविवार, लक्ष्मी पूजासभी जगह
31 अक्टूबर – मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीअहमदाबाद

छुट्टियों में भी चालू रहेंगी ऑनलाइन सर्विसेस

अक्टूबर, 2023 में बैंक भले ही 16 दिन बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग 24 घंटे चालू रहेंगी। कस्टमर्स ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा बैंकों की ATM सर्विस भी 24 घंटे काम करेगी, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़े।