KORBA:कटघोरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन

KORBA:कटघोरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन

September 24, 2023 Off By NN Express

कटघोरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन

कोरबा/कटघोरा, 24सितंबर । “राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक गांव में जाएँ, जरूरत मंद लोगों की मदद करें और लोगों के चेहरे में खुशियाँ लाएँ।” उक्त उद्गार डॉ मदनमोहन जोशी प्राचार्य शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता की आसंदी से व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक मुख्य रूप से अध्ययन कार्य करें, परंतु अवकाश के समय में समाजसेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ें।

प्रो नूतन पाल कुर्रे विभागाध्यक्ष जंतुविज्ञान ने कहा कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास करें, जो पढ़ाई का ही महत्वपूर्ण अंग है। प्रो यशवंत जायसवाल, डॉ प्रिंस मिश्रा, प्रो भुनेश्वर कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिंह ओट्टी, प्रो राकेश आजाद, प्रो गंगाराम पटेल, प्रो आशीष कुमार साहू ने भी अपने विचार रखे और स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रथम चरण में रासेयो अभिमुखीकरण का  कार्यक्रम था, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य, कार्य, पाठ्यक्रम, प्रमाण पत्र और उसकी महत्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता, राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य, गीत आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


इस अवसर पर महाविद्यालय में साफ सफाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, ‘राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में करण चौहान ने प्रथम, राजू गौतम ने द्वितीय एवं कैलाश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तानिया जायसवाल, प्रभा कंवर, प्रियंका दीवान, प्रदीप, प्रियंका प्रजापति ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ‘निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान’ विषय पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में सुरभि ने पहला, दुर्गा ने दूसरा एवं प्रियंका प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में हेमा डिकसेना ने प्रथम, दिव्या पटेल ने द्वितीय एवं सावित्री पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवदयाल पटेल कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में रासेयो के परंपरानुसार अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रासेयो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण, गुलाल वंदन, अगरबत्ती प्रज्ज्वलन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन अटक बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा एवं प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य के संरक्षण में किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम सहायक अमन पांडे,  केंपस एम्बेसडर बिंदु पटेल, विमल कुमार शाह, स्वयंसेवक अनित यादव,स्मिता गुप्ता, लक्ष्मी कँवर, लकेश्वरी,चांदनी, आकांक्षा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मृत्युंजय कुमार, करण चौहान, राजू गौतम, नितेश कुमारराहुल सारथी, रामपाल सिंह,

गोविंद सिंह, मानस सिंह राठौड़, कैलाश कुमार, प्रभा कँवर, प्रियंका दीवान, तानिया जायसवाल, साक्षी पाठक, पुष्पा साहू, प्रदीप कँवर, आकाश पटेल, नीतू, सरिता, काजल, हाफिजा, गीतांजलि, दुर्गा अहीर, संतोषी अगरिया, अश्वनी सोनी, उत्तराधना दीवान, लक्ष्मी कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।