BILASPUR : गोली मरकर नाबालिग की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

BILASPUR : गोली मरकर नाबालिग की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

October 11, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर ,11 अक्टूबर  न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी सारनाथ एक्सप्रेस से बिहार भागने की फिराक में थे। पुलिस की टीम ने ट्रेन रुकवाकर दोनों को दबोचा। आरोपियों से पास से 9mm पिस्तौल, मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दरअसल पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) किराना दुकान चलाते हैं। रविवार की रात करीब करीब 9 बजे दुकान गांव के ही दो बदमाश युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदू उर्फ नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे थे। मंगतूराम का बेटा अनीश उन्हें गुटखा देने के लिए निकला। इस दौरान पैसे देने से मना करने पर उनका झगड़ा शुरू हो गया।

दोनों युवकों ने अनीश को गुटखा का पैसा देने से मना कर दिया और झगड़ने लगे। आवाज सुनकर मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी नेहा भी बाहर आए। युवकों ने मंगतूराम और उसकी पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, गोली अनीश के पेट में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर युवक बाइक से भाग निकले। इधर, अनीश के साथ ही उसके माता-पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अनिश को मृत बता दिया।

पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्या के दोनों आरोपी को भगाने वाले वीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने बाइक को छिपाकर अपने पास रखा था। वहीं, वारदात में प्रयुक्त 9 MM के पिस्टल को भी छिपा कर रख लिया था। पुलिस ने उसके पास से बाइक और पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों को वह रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी बिहार में रह रहे थे।