बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए लगातार स्कूल, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी

बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए लगातार स्कूल, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी

September 21, 2023 Off By NN Express

लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी जा रही है जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान, जुआ, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी

अगामी विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण करायें जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

जांजगीर-चाम्पा, 21 सितम्बर I वर्तमान समय पर बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए लगातार स्कूल, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 20.09.2023 को थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटीडीह, ग्राम किकिरदा में तथा आज 21 को ग्राम सेमरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तथा ग्राम पंचायत बांसुला में जाकर उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जार अभिव्यक्ति एप्प डाउन लोड कराया गया, तथा अगामी विधान सभा को शांति पूर्ण करायें जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, कृष्ण पाल सिंह कंवर उपनिरी थाना प्रभारी बिर्रा एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।