दिलदहला देने वाली घटना : एक घर में 4 शव मिलने से सनसनी, फंदे पर झूल रहा था पति…पत्नी और बच्चों के मुंह से निकल रहा था झाग

दिलदहला देने वाली घटना : एक घर में 4 शव मिलने से सनसनी, फंदे पर झूल रहा था पति…पत्नी और बच्चों के मुंह से निकल रहा था झाग

September 21, 2023 Off By NN Express

उज्जैन के महावीरनगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में 4 लाश बरामद हुई है। मनोज राठौर के साथ पत्नी ममता, 12 साल का बेटा लक्की और बेटी कनक की लाश मिलने से हड़कंप मंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की है। पहली नजर में इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के महावीरनगर से पुलिस को सूचना दी गई कि एक घर में परिवार के सभी चार सदस्य मरे मिले हैं। मनोज राठौर का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग जमीन पर मरे पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने से पहले एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया।

मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि मनोज को जानने वाले कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। देर तक दरवाजा खटखटाना के बाद जब घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और बच्चों के मुंह से झांक निकल रहा था और मनोज फांसी पर झूल रहे थे। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह परिवार 3 महीने पहले जयसिंहपुर से 1800 रुपए प्रति माह के किराए पर रहने आया था और गढ़ कालिका मंदिर के पास दुकान लगाता था।

मृतक ममता की मौसी सुमित्रा शिंदे से मिली जानकारी के अनुसार ममता ने मनोज राठौर से 5 साल पहले शादी की थी। ममता की यह दूसरी शादी थी। ममता के दोनों बच्चे पहले पति से हैं। पहले पति से विवाद के बाद ममता अलग रहती थी। ममता और मनोज दोनों का घर आमने-सामने होने से दोनों में दोस्ती हो गई थी। सुमित्रा के मुताबिक मनोज पर काफी कर्ज भी था। कुल कर्ज कितना था यह तो पता नहीं लेकिन वह आए दिन रिश्तेदारों से पैसे मांगता था।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग हैं। मृतक का परिवार गढ़ कालिका मंदिर पर हार फूल का व्यवसाय करता है। कुछ दिन पहले जयसिंहपुर से यहां किराए पर रहने पहुंचा था। अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुसाइड कैस लग रहा है, क्योंकि तीन लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था।