10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत : कटघोरा में राम मंदिर के थीम पर बनी पंडाल में विराजे गजानन महाराज

10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत : कटघोरा में राम मंदिर के थीम पर बनी पंडाल में विराजे गजानन महाराज

September 21, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 21 सितंबर। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घर और पंडालों में विराजे जा चुके है। बप्पा के भक्तों की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। आकर्षक पंडालों में विविध रूपों में विराजमान गणेश श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए है।

इस कड़ी में कटघोरा के हाईस्कूल परिसर में राम मंदिर के थीम पर निर्मित पंडाल भक्तों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जयदेवा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में उत्सव के लिए निर्मित 107 फीट के ऊंचे पंडाल में 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई।

गणेश उत्सव का उत्साह जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा उपनगरीय क्षेत्रों में देखा जा रहा है। अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर की तर्ज पर इस कटघोरा के गणेश पंडाल को आकार दिया गया है। पंडाल को तैयार करने में कारीगरों को दो माह का समय लगा है। यहां स्थापित प्रतिमा को राजनांदगांव के कारीगर ने तैयार किया गया है। प्रतिमा की जरीदार आकर्षक साज-सज्जा के लिए रायपुर के कारीगराें का सहयोग लिया गया है। उत्सव आयोजन को नगर भर में उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है। सुबह शाम को होने में वाली आरती में लोगाें भीड़ देखी जा रही हे। पंडाल और प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से भक्तजन यहां पहुंच रहे हैं। 11 दिन तक चलने वाले इस भव्य आयोजन से नगर भर में सांस्कृतिक सद्भावना का उत्साह देखा जा रहा है। 26 सितंबर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान 21 राज्यों की विविध शोभायात्रा दर्शनीय रहेगी।