CG NEWS:अब तक 950.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

CG NEWS:अब तक 950.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

September 15, 2023 Off By NN Express

महासमुंद,15 सितम्बर । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 950.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 1192.7 मिलीमीटर, पिथौरा में 992.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 878.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 834.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 818.8 मिलीमीटर बसना तहसील में दर्ज की गई।

शुक्रवार को 46.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद और बसना तहसील में 59.0 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 44.6 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 40.7 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 30.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।