KORBA:ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा

KORBA:ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा

September 14, 2023 Off By NN Express

कोरबा,14 सितम्बर। कोरबा में एक गांव के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव को नशा मुक्त करने की मुहिम छेड़ दी है। इलाके में महुआ शराब बनाने वालों पर पंचायत स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जंगल के बीच चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री को नस्तेनाबूत कर दिया गया।

दरअसल बालको थाना इलाके के चुईया ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का कारोबार चलता है। आश्रित गांव भटगांव और मुड़धोवा में भी शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होती है। जिसके कारण गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है। बड़े तो बड़े बच्चे भी नशे के आदि हो रहे है।

शराब की वजह से गांव में झगड़ा और घरों में क्लेश आम बात हो गई है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए चुईया पंचायत के सरपंच युवराज सिंह ने ग्रामीणों के साथ जन कल्याणकारी समिति बनाई और शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छापेमार कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक गैलन को तहस नहस किया गया। इस जिससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है