कलेक्टर लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतक व्यक्ति के वारिस के लिए 8 लाख रुपए की राशि मंजूरी दी

कलेक्टर लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतक व्यक्ति के वारिस के लिए 8 लाख रुपए की राशि मंजूरी दी

September 12, 2023 Off By NN Express

कोरिया ,12 सितम्बर । कलेक्टर लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतक व्यक्ति के वारिस के लिए 8 लाख रुपए की राशि मंजूरी दी है। बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम चेरवापारा के महेश कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोनकुवंर व पटना तहसील के ग्राम बरदिया के अवध बिहारी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शांति देवी के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।