शकाल पुलिस की कार्यवाही,चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ़्तार

शकाल पुलिस की कार्यवाही,चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ़्तार

September 10, 2023 Off By NN Express

0.शकाल पुलिस की कार्यवाही

कोंडागांव ,10 सितम्बर I मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथमिक शाला ओडकापारा की अध्यापिका श्रीमती सरिता शशेरी रोज की भाति दिनांक 09.09.2023 को सुबह 07:30 बजे स्कूल के गेट को खोलकर अंदर गयी। अंदर जाकर देखी तो स्कूल के रसोई कमरे का ताला टुटा हुआ दिखा तथा बगल में स्टोर रूम का भी ताला टुटा हुआ दिखा दोनो कमरे के अंदर प्रार्थिया जाकर देखी तो कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था कमरे में रखे 03 नग थाली, 03 ढक्कन, 01 प्लेट, 01 स्टील गंजी, 01 कुकर, 03 चम्मच, 04 नग सिलिंग पंखा, 04 किलो चावल, 05 नग प्लास्टिक बाल्टी, आलू 15 किलो, दाल 03 किलो को दिनांक 09.09. 2023 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

प्रार्थिया श्रीमती सरिता शोरी की रिपोर्ट पर थाना केकाल में अपराध क्रमांक 76/2023 धारा 457, 380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में अज्ञात चोर को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी केशकाल को निर्देशित किया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी संजील कुमार यादव पिता स्व. चुन्नू लाल यादव जाति राउत उम्र 32 वर्ष निवासी मस्जिदगली केकाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी संजील कुमार यादव के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किए गये उपरोक्त मारूका को आरोपी के घर से बरामद किया गया। कानूनी कार्यवाही पश्चात आरोपी संजील कुमार यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद साहू सउनि निहार रंजन मंडल प्र0आर0 ईश्वर नेताम, महेश्वरी शाडिल्य आरक्षक मनोहर निषाद महिला आरक्षक उर्मिला मरकाम का विशेष योगदान रहा।