New Delhi : भारी बारिश बनी आफत,भूस्खलन 22 की मौत, 50 से ज्याद लापता

New Delhi : भारी बारिश बनी आफत,भूस्खलन 22 की मौत, 50 से ज्याद लापता

October 10, 2022 Off By NN Express

कैरेकस/नई दिल्ली ,10 अक्टूबर। लगातार हो रही भारी बारिश ने वेनेजुएला में आफत मचा दी है। इसी बीच बारिश के चलते देश के मध्य हिस्से में भूस्खलन की खबर सामने आई है। भूस्खलन के कारण लगभग 22 लोगों ने अपनी जान गंवई है, वहीं 50 से ज्यादा लापता हैं। इसकी जानकारी वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने दी और कहा कि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।



वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने रविवार को कहा कि भारी बारिश के कारण मध्य वेनेजुएला में पांच छोटी नदियों में बाढ़ आ गई है। रोड्रिगेज ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि शनिवार की रात बारिश ने पहाड़ों से पेड़ों के बड़े तने और मलबे को बहा दिया, जिससे व्यवसायों और खेत को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि समुदाय की पेयजल व्यवस्था को संचालित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पंप बाढ़ के पानी में बह गए। रोड्रिगेज ने कहा कि पूरे शहर में अभी भी कीचड़ और चट्टानों के नीचे फंसे लोगों का पता लगाने की कोशिश हो रही है। जबकि सेना और बचाव कर्मियों ने भी बचे लोगों के लिए नदी के किनारों की तलाशी ली। उपराष्ट्रपति ने कहा कि तेजेरियास शहर में जो हुआ वह एक त्रासदी है।



तीन अन्य राज्यों में भी भूस्खलन हुआ

देश की नागरिक सुरक्षा प्रणाली के उप मंत्री कार्लोस पेरेज़ ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि एक हजार बचाव दल क्षेत्र में पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। रोड्रिगेज ने कहा कि बारिश के कारण रविवार की सुबह तीन अन्य केंद्रीय राज्यों में भी भूस्खलन हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने का दावा नहीं किया। हाल के हफ्तों में ला नीना मौसम पैटर्न के कारण हुई भारी बारिश के कारण मरने वालों की कुल संख्या कम से कम 40 हो गई है। वेनेजुएला को बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा है।