कोरबा:कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हुईं हादसे का शिकार,दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल

कोरबा:कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हुईं हादसे का शिकार,दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल

September 9, 2023 Off By NN Express

कोरबा,09 सितम्बर । कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कनकी-पंतोरा मार्ग पर बस मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाईडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी। बस राधे-कृष्ण कंपनी की है,जो बिलासपुर से होते हुए रायपुर फिर जशपुर होते हुए रांची तक जाती है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।