तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार

September 9, 2023 Off By NN Express

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नंद्याल से गिरफ्तार किया गया है। चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले (Skill development scam) में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।

आपराधिक जांच विभाग (CID) ने चंद्रबाबू नायडू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मामले में एफआईआर 2021 में दर्ज की गई थी। चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तारी वारंट दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत जारी किया गया था।

ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को शनिवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां, इकट्ठा हुए टीडीपी कैडरों ने इसका विरोध किया।

यहां तक कि एसपीजी बलों ने भी पुलिस को यह कहते हुए अनुमति नहीं दी कि वे नियमों के मुताबिक सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी चंद्रबाबू नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते।

जिसके बाद आखिरकार, सुबह लगभग 6 बजे, चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से नीचे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। एपी डीआइजी ने उन्हें बताया कि उन्हें कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है।