ग्राम पंचायत सिल्ली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सायकल रैली का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत सिल्ली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सायकल रैली का हुआ आयोजन

September 6, 2023 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2023 I कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में पामगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्ली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुये मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि नवीन मतदाता एवं महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग में पीछे नही रहना चाहिये एवं किसी भी पात्र मतदाता का ऐपिक कार्ड नही छुटना चाहिए क्योंकि बिना ऐपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकते।

इसके साथ ही बताया गया कि मताधिकार हमारा केवल अधिकार ही नही अपितु प्रथम कर्तव्य भी है और भारत के नागरिक होने के नाते बिना किसी के बहकावे या लालच में आये हमे अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से उपयोग कर सही व्यक्ति का चुनाव कर समाज को सही दिशा प्रदान करने में अपना योगदान देना चाहिए। मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित सायकल रैली में परियोजना अधिकारी पामगढ़ उमाशंकर अनंत, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिका समूह की महिलायें एवं महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।