CG NEWS:जिला का प्रथम वर्षगांठ समारोह और जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का शुभारंभ 3 को

CG NEWS:जिला का प्रथम वर्षगांठ समारोह और जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का शुभारंभ 3 को

September 2, 2023 Off By NN Express

सारंगढ़ बिलाईगढ़,02 सितम्बर । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर और जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक वर्ष 2023 का शुभारंभ जिला प्रशासन की ओर से सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में रविवार 3 सितम्बर 2023 को सुबह 11 बजे आयोजित है। कार्यक्रम का समापन 4 सितंबर 2023 को शाम 4 बजे होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उत्तरी गनपत जांगड़े करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि सांसद रायगढ़ गोमती साय, सांसद जांजगीर-चांपा गुहाराम अजगल्ले, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग पद्मा घनश्याम मनहर, विधायक रायगढ़ व उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ निराकार पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार राकेश वर्मा, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग पुरूषोत्तम साहू, सदस्य कृषक कल्याण परिषद शरद यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ मंजू मालाकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला तारा अरूण शर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत बिलाईगढ़ भूमिका कत्थाकार, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सारंगढ़ सोनी अजय बंजारे, अध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला हेमसागर नायक, अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया स्वप्निल स्वर्णकार, अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ सोनल भट्ट और अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव  नर्मदा अमित कौशिक शामिल होंगी।