मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

August 30, 2023 Off By NN Express

रायपुर,30 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा कि- भाई-बहन के स्नेह और विश्वास एवं मंगलकामनाओं के पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं। सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है।

भाई-बहन के स्नेह और विश्वास एवं मंगलकामनाओं के पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।

रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।