CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बी. एन. सिंह सहित Korba के 7 सचिव बनाए गए

CG NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बी. एन. सिंह सहित Korba के 7 सचिव बनाए गए

August 24, 2023 Off By NN Express

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विभूति नारायण सिंह (बी. एन.सिंह) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के सी वेणुगोपाल सांसद ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर कोरबा से सात कांग्रेस नेताओं को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ व सचिव बी एन सिंह को नियुक्त किया गया है इनके अतिरिक्त कोरबा के नगर पालिका निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी, रिशु अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, तनवीर अहमद, विकास सिंह, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल को भी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।
सभी कांग्रेस नेताओं की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व नगर पालिक निगम के महापौर, पार्षदगण, एल्डरमैन ने प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई दी है।
श्री बी.एन सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर भूमिहार समाज के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी सदस्य व पूर्वांचल विकास समिति ने भी सचिव नियुक्त होने पर बी सिंह को बधाई दी है।