दो चोर गिरफ्तार

दो चोर गिरफ्तार

October 8, 2022 Off By NN Express

गुवाहाटी, 08 अक्टूबर । गुवाहाटी के हाथीगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात मयूर अली और शहाबुद्दीन मंडल को चोरी करते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपित स्टील के सामान चुराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।