KORBA-SP यू. उदय किरण ने पदाेन्नत 18 प्रधान आरक्षकाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजा दिए

KORBA-SP यू. उदय किरण ने पदाेन्नत 18 प्रधान आरक्षकाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजा दिए

August 24, 2023 Off By NN Express

काेरबा। आज बुधवार काे भारत के च्रंदयान-3 ने चांद की सतह पर पहुंचकर तिरंगा लहराया ताे दूसरी ओर काेरबा में ठीक उसी समय एसपी यू. उदय किरण ने पदाेन्नति आदेश के बाद इंतजार में समय काट रहे 18 प्रधान आरक्षकाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजा दिए। दरअसल प्रदेश में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की याेग्यता वाले पुलिस कर्मियाें काे पीपी काेर्स करने के बाद पदाेन्नति मिलने का इंतजार था। मंगलवार काे बिलासपुर रेंज के आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने रेंज के सभी जिलाें में ऐसे कर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया। काेरबा जिला पुलिस बल के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल समेत 18 प्रधान आरक्षक पदाेन्नति का इंतजार कर रहे थे। सूत्राें के मुताबिक बुधवार काे एसपी यू. उदय किरण बिलासपुर में पुलिस मीटिंग में गए थे। जहां रात के डिनर का प्राेग्राम था।

कई जिलाें के पुलिस अधिकारी वहां डिनर के लिए रूक गए लेकिन एसपी यू. उदय किरण पदाेन्नति का इंतजार कर रहे नए सहायक उपनिरीक्षकाें के कंधे पर सितारे लगाने वहां से वापस काेरबा लाैटे। जहां एसपी यू. उदय किरण एडिशन एसपी अभिषेक वर्मा के साथ सभी पदाेन्नत अधिकारियाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजाकर उन्हें पदाेन्नति दी। साथ ही आगे बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।