IndiGo फ्लाइट में यात्री को होने लगी खून की उल्टियां, इमरजेंसी लैंडिंग होते ही …

IndiGo फ्लाइट में यात्री को होने लगी खून की उल्टियां, इमरजेंसी लैंडिंग होते ही …

August 22, 2023 Off By NN Express

 इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई- रांची फ्लाइट में सोमवार देर रात एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद फ्लाइट के अंदर ही उसे खून की उल्टियां होने लगी। मेडिकल इमरजेंसी देखते हुए फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को अस्पताल ले जाया जा रहा था। पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र 62 साल बताई जा रही है। जो तपेदिक (Tuberculosis) और क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित था। यात्री की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जरूरी मेडिकल प्रक्रियाओं और मंजूरी के बाद इंडिगो फ्लाइट ने सफलतापूर्वक नागपुर से रांची तक अपनी यात्रा फिर से शुरू की गई।