आज MP दौरे पर रहेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

आज MP दौरे पर रहेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

August 22, 2023 Off By NN Express

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा गरम हो चुका है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान में यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10.45 बजे वायुयान से भोपाल पहुंचेंगे।
  • खड़गे और कमलनाथ सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • पूर्वान्ह 11.45 बजे खड़गे और कमलनाथ सागर पहुंचेंगे।
  • सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे सागर के कजलीवन मैदान पहुंचेंगे जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • खड़गे और कमलनाथ दोपहर 1.30 बजे सागर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होंगे।
  • 2.15 बजे भोपाल पहुंचे जायेंगे कमलनाथ और खड़गे।
  • भोपाल से दिल्ली के लिए खड़गे रवाना होंगे।

आपको बता दें कि इसे मप्र में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। बुंदेलखंड के 22 प्रतिशत एससी वाेटर काे साधने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली सभा के लिए सागर काे चुना गया है। अध्यक्ष बनने के बाद उनका मप्र में यह पहला दाैरा है।