पाली तानाखार से तुलेश्वर सिंह मरकाम होंगे गोंगपा प्रत्याशी, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम उम्मीदवार

पाली तानाखार से तुलेश्वर सिंह मरकाम होंगे गोंगपा प्रत्याशी, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम उम्मीदवार

August 21, 2023 Off By NN Express

कोरबा,21 अगस्त । जिले के पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम गोंगपा प्रत्याशी होंगे। बता दें कि गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम के बेटे हैं।

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बसपा और प्रदेश के एक क्षेत्रीय दल से गठबंधन की बात कही है। बता दें कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटों में गोंडवाना का खासा प्रभाव है। भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट पर गोंडवाना का जनाधार लगातार बढ़ा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर सोनहत में गोंगपा को 18,000 वोट मिले थे। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 27,000 वोट मिले थे।

पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए यहां अपने प्रत्याशी के तौर पर श्याम सिंह मरकाम के नाम की घोषणा कर दी है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस-बीजेपी की सीधी टक्कर होती है, वहां गोंगपा भी हर बार अपने प्रत्याशी उतारती है और चुनाव दर चुनाव उसके वोट परसेंटेज में इजाफा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो बीजेपी-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकती है।