राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस ने निकाली सद्भावना पदयात्रा

राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस ने निकाली सद्भावना पदयात्रा

August 20, 2023 Off By NN Express

रायपुर । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने कोमल अग्रवाल व मो. सिद्दीक के नेतृत्व में राजीव एक संकल्प के बैनर तले सद्भावना पदयात्रा निकाली। जयस्तंभ चौक से निकली पदयात्रा का राजीव गांधी चौक राजीव प्रतिमा के सामने समापन हुआ। कार्यक्रम में सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों पर चलकर मानवता व देश की सेवा करने का संकल्प लिया।



युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं राजीव गांधी


कोमल अग्रवाल व मोहम्मद सिद्दीक ने कहा राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर देश को वैश्विक स्तर पर विकसित करने का प्रयास किया। वह युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते थे। इसलिए युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। राजीव गांधी युवाओं के  लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। देश का युवा उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए संकल्पित है।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ,रेहान खान,राजेश केडिया,आनंद पांचाल ,वार्ड अध्यक्ष जावेद दद्दा,सागर वाकड़े, शरद गुप्ता, राजेश पाठक, एनएसयूआई से मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल, नईम, अनिल, राजेश कटारे, विजय बाफना, मोहम्मद शकील राजा, मुस्तफा खान, मोहम्मद शफ़ीक़, मोहम्मद वसीम, मयंक, अहफज, अमन, मोहित, रोहित कुणाल, नदीम खान, आकाश रँगा सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।