JANJGIR CHAMPA : सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, सोने-चांदी और नगदी सहित 6 लाख का समान पार, जांच में जुटी पुलिस

JANJGIR CHAMPA : सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, सोने-चांदी और नगदी सहित 6 लाख का समान पार, जांच में जुटी पुलिस

October 7, 2022 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा ,07 अक्टूबर । जिले के कोतवाली थाना इलाके में चोरो ने सूने मकान में धावा बोल दिया है। अज्ञात चोरो ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित 6 लाख का समान पार कर दिया है। बताया जा रहा है प्रार्थी अपनी पत्नी का इलाज कराने सपरिवार कोरबा गए थे। वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक घटना मिशन कंपाउंड जांजगीर की है। मकान मालिक एलियट नंद अपने परिवार के साथ 30 सितंबर को कोरबा जिले के NTPC एरिया में स्थित सतदल नाथ अस्पताल गए हुए थे। उनकी पत्नी को हड्डी से जुड़ी कोई दिक्कत है, वो उसी के इलाज के लिए सपरिवार वहां गए हुए थे।

जब परिवार वापस 6 अक्टूबर को अपने घर जांजगीर-चांपा पहुंचा, तो बाहर से ताला वैसे ही लगा मिला, जैसे वे सब लगाकर गए थे। लेकिन जैसे ही ताला खोलकर परिवार के लोग अंदर पहुंचे, उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सामान पूरा इधर से उधर बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी से सोने के गहने और नगद गायब मिले। आरोपियों ने 7 तोला सोना कीमत 3 लाख 92 हजार और 2 लाख नगद मिलाकर कुल 6 लाख रुपए चुरा लिए। चोरी हुए सोने के गहनों में अंगूठियां और 3 नेकलेस भी शामिल हैं। डेढ़ लाख नगद अलमारी में और 50 हजार रुपए सूटकेस में रखे थे, चोरों ने उस पर भी हाथ साफ कर दिया।