अपने साथी पर चाकू से हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

अपने साथी पर चाकू से हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2023 Off By NN Express

सक्ती। जिले के नगरदा थानांतर्गत गुढ़वा पिकनिक स्पाॅट में हुए विवाद के बाद चाकू से अपने साथी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 14 अगस्त को कोरबा के दीपका क्षेत्र से करीब आधा दर्जन साथी पिकनिक मनाने के लिए मौके पर पहुंचे हुए थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर निखिल सिंह और शुभम् दास महंत के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद शुभम ने निखिल सिंह पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह मामला सक्ती जिले का है।

बता दें कि जहां 14 अगस्त को कोरबा के दीपका क्षेत्र से करीब आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने के लिए सक्ति जिले के नगरदा थाना क्षेत्र में मौजूद गुढ़वा पिकनिक स्पाॅट गए हुए थे। वहीं आरोपी शुभम् दास ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

जिससे गंभीर रुप से घायल निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बादसे ही आरोपी इधर-उधर भाग रहा था जिसे पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का मामला कायम कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उ