म्यांमार में जेड खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 33 हुई

म्यांमार में जेड खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 33 हुई

August 17, 2023 Off By NN Express

यांगून । उत्तरी म्यांमार के काचिन राज्य में जेड खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 33 हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट तीन दिनों के बचाव अभियान के बाद, 33 शव बरामद किए गए हैं। यह हादसा रविवार दोपहर स्थानीय समयानुसार करीब तीन बजे हुआ। म्यांमार के जेड उद्योग के केंद्र हापाकांत में मा ना गांव के पास जेड खदान में 30 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारी ने कहा, हम लापता लोगों की सही संख्या नहीं बता सकते। स्थानीय लोगों ने कहा कि 36 लोग लापता हैं।यह आंकड़ा बढ़ सकता है। हापाकांत क्षेत्र के निवासी टारलिन एमजी ने बताया, कल तक बरामद किए गए 25 शवों को जोड़कर, आज आठ और शव पाए गए – सात सुबह और एक शाम को, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 33 हो गई। उन्होंने कहा, बचाव दल के प्रयास बुधवार शाम 4 बजे समाप्त हुए। गुरुवार को फिर बचाव का काम शुरू किया जायेगा।