KORBA BREAKING NEWS : देर रात प्लांट में बॉयलर फटा, 5 मजदूर झुलसे

KORBA BREAKING NEWS : देर रात प्लांट में बॉयलर फटा, 5 मजदूर झुलसे

August 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 17 अगस्त। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें एक पावर प्लांट में पिछली रात बायलर फटने की घटना हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित ACB पावर प्लांट दीपका कसाईपाली 270MW में बायलर फटने से यह हादसा हुआ है जिसमें 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही।

3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 2 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।