दहेज की जिद पर अड़े पिता को बेटे ने सिखाया सबक, अनाथ लड़की को पत्नी बनाकर कायम की मिसाल

दहेज की जिद पर अड़े पिता को बेटे ने सिखाया सबक, अनाथ लड़की को पत्नी बनाकर कायम की मिसाल

August 16, 2023 Off By NN Express

नवादा के एक युवक ने अपने पिता की दहेज लेने की जिद से परे जाकर शेखपुरा की अपनी मंगेतर शादी कर मिसाल पेश की है। युवक के इस काम के लिए लोग उसकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नवादा जिला एक नादरीगंज थाना के तिलक चक गांव निवासी सचिन कुमार ने शेखपुरा जिला के कसार थाना के तोड़लबीघा गांव की अनाथ युवती सुषमा के साथ बिना दहेज की विधि-विधान के साथ शादी रचाई।

इस आदर्श शादी में तोड़लबीघा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दानी चौहान तथा हजरतपुर पंचयात की मुखिया प्रिया देवी ने महत्वपूर्ण सामाजिक भूमिका निभाई। मुखिया और सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका की भी सराहना कर रहे हैं।

क्या है कहानी?

जिला के कसार थाना के हजरतपुर पंचायत के तोड़लबीघा की युवती सुषमा कुमारी के माता और पिता दोनों का निधन काफी पहले ही हो गया। अनाथ सुषमा का पालन-पोषण उनके रिश्ते के चाचा ने किया।

नौवीं पास सुषमा की शादी इसी साल नवादा जिला के नदारीगंज थाना के तिलकचक गांव के युवक सचिन से तय हुई, लेकिन सुषमा के चाचा बेटी को विदा करने के लिए  दहेज नहीं जुटा पाए तो शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दानी चौहान तथा मुखिया प्रिया देवी ने सचिन से बात कर के सुषमा की परेशानी बताई। सुषमा की परेशानी जानकार सचिन ने स्वयं सुषमा से बात की और बिना तिलक  दहेज के शादी करने के लिए तैयार हो गया।

इसके बाद शेखपुरा के नोटरी और फिर अरघौती धाम पर दोनों के स्वजनों की उपस्थिति में ऐतिहासिक दिन स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को शादी हुई।