बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 4 स्वादिष्ट प्रोटीन शेक

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 4 स्वादिष्ट प्रोटीन शेक

August 13, 2023 Off By NN Express

Protein Shakes For Weight Loss: वेट लॉस जर्नी में प्रोटीन शेक शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो वजन घटाने के साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण में सहायता करता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ा कर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो प्रोटीन शेक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। आप घर पर ही आप प्रोटीन शेक बना सकते हैं और अनहेल्दी फूड्स की जगह इन शेक को पी सकते हैं।

सेब और दलिया का प्रोटीन शेक

सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इससे बना प्रोटीन शेक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सेब में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद सकते हैं। शेक बनाने के लिए आप दलिया और सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। शेक को स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा कोको पाउडर भी मिला सकते हैं।

सत्तू का प्रोटीन शेक

अगर आप वजन कम करने के लिए कोई देसी प्रोटीन फूड की तलाश में है, तो सत्तू से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और बाजार में उपलब्ध अन्य प्रोटीन पाउडर की तुलना में सत्तू बहुत सस्ता होता है। आप सत्तू पाउडर का इस्तेमाल कर देसी प्रोटीन ड्रिंक बना सकते हैं। इसमें कटा हुआ प्याज, पानी, हरा धनिया, नमक और नींबू का रस मिलाकर स्वादिष्ट बना सकते हैं।

मूंगफली और केला का शेक

वेट लॉस के लिए यह प्रोटीन शेक बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस ड्रिंक में शामिल केला और मूंगफली और मक्खन कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप वर्कआउट के बाद इस प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं। यह शेक सेहत के साथ स्वाद से भी भरपूर है।

रागी और केला

पोषक तत्वों से भरपूर रागी वजन घटाने में भी काफी मददगार है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार कर सकता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वेट लॉस डाइट में रागी और केला का शेक शामिल कर सकते हैं।