CG NEWS : छात्रों, NCC कैडेट्स ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

CG NEWS : छात्रों, NCC कैडेट्स ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

August 12, 2023 Off By NN Express

कवर्धा । स्वामी करपात्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों, कैडेट्स व उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि निर्भीक व निष्पक्ष मतदान से ही लोकतंत्र की सुदृढ़ता व सफलता सुनिश्चित होती है। राष्ट्र विकास का पथ प्रकाशित होता है। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व मतदाताओं को उत्प्रेरित करने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता के मार्गदर्शन में 700 विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली।

कार्यक्रम में  एसडीएम कवर्धा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, प्राचार्य डी.एस.जोशी, सहा.परियोजना समन्वयक अवधेशनन्दन श्रीवास्तव, एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह, व्याख्याता संजय दुबे सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।