CG BREAKING: बाइक की आमने सामने भिड़त में 6 गंभीर रूप से घायल

CG BREAKING: बाइक की आमने सामने भिड़त में 6 गंभीर रूप से घायल

August 11, 2023 Off By NN Express

गरियाबंद – शुक्रवार रात ग्राम कोपेकासा-मदनपुर मार्ग में दो बाइक की आमने सामने भिड़त में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही ग्राम कोपेकासा के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक पुरषोत्तम ध्रुव पिता प्रभु राम अपने पत्नी यामिनी ध्रुव के साथ मदनपुर से कोपेकसा वापस आ रहे थे।

वही दूसरी तरफ से गणपत पिता त्रिलोचन, गंगा भाई पति गणपत, चमार राम बुधुराम तथा एक बच्चा चारो एक ही बाइक में पीपरछेड़ी से कोपेकसा वापस लौट रहे थे। कोपेकासा-मदनपुर के बीच ही दोनो बाइक को आपस में भिड़त हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि दोनो बाइक में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया।

डॉक्टर ध्रुव ने बताया कि पांच लोगो को भर्ती किया गया था, इसमें यामिनी ध्रुव को छोड़ बाकी सभी को सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगी है। पुरषोत्तम ध्रुव की स्थिति नाजुक है। चमार राम बुधुराम भी गंभीर है।