भीषण हादसा : तेज रफ्तार रोडवेज की दो बसों में टक्कर, 19 यात्री घायल

भीषण हादसा : तेज रफ्तार रोडवेज की दो बसों में टक्कर, 19 यात्री घायल

August 6, 2023 Off By NN Express

राही (रायबरेली) । रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर बेंद नाला के पास रविवार की सुबह रायबरेली डिपो की दो अनुबंधित बसों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों का सवार 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला यात्री का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

रायबरेली से डलमऊ जा रही रोडवेज बस पर 11 और डलमऊ से रायबरेली आ रही बस पर 8 यात्री सवार थे। बेद नाला के पास दोनों बसों में टक्कर हो गई।

डलमऊ की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। बस पर बैठे यात्री खुद ही किसी तरह बाहर निकले और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।