होटल में फंदे से लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप….

होटल में फंदे से लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप….

August 6, 2023 Off By NN Express

कोलकाता I बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी स्थित एक होटल के कमरे से शनिवार को भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झुलता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुदीप घोष (37) के रूप में हुई है।

वह हुगली जिले के धनियाखली दो नंबर अचंल के मंडल अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि घोष पिछले तीन दिनों से कल्याणी के बुद्ध पार्क स्थित होटल में ठहरे थे। सुबह पंखे से झुलते अवस्था में उनका शव बरामद किया गया। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि राजनीतिक कारणों से हत्या की गई है।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल में संपन्न पंचायत चुनाव के बाद ही उन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।