CG NEWS : जिले में अब तक 615.4 मिलीमीटर औसत वर्षा

CG NEWS : जिले में अब तक 615.4 मिलीमीटर औसत वर्षा

August 5, 2023 Off By NN Express

मनेंद्रगढ़ । जिले में 5 अगस्त 2023 तक 615.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 5 अगस्त 2023 तक तहसील मनेन्द्रगढ़ में 716.4, खड़गवां में 516.0, चिरमिरी में 669.8, केल्हारी में 472.6, भरतपुर में 578.1 तथा कोटाडोल में 739.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।

5 अगस्त को तहसील मनेन्द्रगढ़ में 5.6, खड़गवां में 11.7, चिरमिरी में 35.5, केल्हारी में 14.3, भरतपुर में 12.0 तथा कोटाडोल में 12.0 मिलीमीटर औसल वर्षा हुई है। इस तरह 5 अगस्त को जिले में 15.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।