ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, मची चीख-पुकार

ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, मची चीख-पुकार

August 4, 2023 Off By NN Express

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में यात्रियों से भरी बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, दो यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। नयागांव थाना क्षेत्र की यह घटना है। वहीं, बताया जा रहा है कि ये हादसा सरसई गांव के पास हुआ है।

बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार उठने लगी। तत्काल 108 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी गई। करीब आधा घंटे के अंतर से पुलिस और एंबुलेंस मौके पर आ गई इस हादसे में 12 से अधिक लोगों की चोट आई हुई है, जिसमें 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।