दुर्गा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, मची भगदड़

दुर्गा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, मची भगदड़

October 7, 2022 Off By NN Express

बालोद ,07 अक्टूबर  जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली वाला छुप गया। दअरसल जिले के ग्राम चारभांठा में शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिवस पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए माता सेवा मंडली सहित ग्रामीण गली भ्रमण करते हुए गांव के तालाब पार पहुंचे। तभी पीपल पेड़ से मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से वहां भगदड़ मच गई। कई लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए तालाब में कूद गए। वहीं कई लोग गांव की ओर भागे। अधिकांश लोग घरों में छुपे रहे। फिर भी कुछ लोग मधुमक्खियों की डंक से घायल हो गए। सभी ने निजी डाक्टरों एवं नजदीक के अस्पताल में अपना इलाज करवाया। घंटों बाद मधुमक्खियों के हमले शांत होने पर ग्रामीणों ने मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित किया।