CG BREAKING : लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार 

CG BREAKING : लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार 

August 2, 2023 Off By NN Express

कांकेर।  जिले के अंतागढ़ थाना में 6 जुलाई को Fir कराया गया था कि मेरी नाबालिग लड़की आईटीआई जा रही हूं बोलकर घर से निकली थी, लेकिन घर वापस अभी तक नहीं आयी है बिना बताये कहीं चली गयी है। यह पूरा मामला कांकेर के अंतागढ़ का है।

अंतागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया गया। लापता बालिका की खोजबीन के लिए अंतागढ़ पुलिस की टीम भानुप्रतापपुर, कोरर, चारामा रवाना किया गया था। इस पर एक-एक बिंदु का पता लगाया गया। खोजबीन के पता चला कि कार्तिक कोरेटी के साथ भानुप्रतापपुर के पास नाबालिक को देखा गया है।

कार्तिक कुमार कोरेटी से पुलिस ने पूछताछ किया, जिस पर आरोपी ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने जैसे अपराध को स्वीकार किया। अपराध कबुल करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्जकर भानुप्रतापपुर न्यायालय पेश किया गया।