CG BREAKING : सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत….

CG BREAKING : सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत….

August 2, 2023 Off By NN Express

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके के सन्यासी इलाके में सांड ने आतंक मचा रखा है, वहीं रविवार को सांड ने एक बुर्जुर्ग महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला के पेट और सिर में गंभीर चोंटे आई। महिला को इलाज के लिए DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका का नाम चंद्रमा बहरा उम्र 73 वर्ष है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।