Coffee Scrub: चेहरे से लेकर स्कैल्प तक कई ब्यूटी बेनेफिट्स दे सकता है कॉफी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Coffee Scrub: चेहरे से लेकर स्कैल्प तक कई ब्यूटी बेनेफिट्स दे सकता है कॉफी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

August 2, 2023 Off By NN Express

Coffee Scrub: एक कप कॉफी न केवल सुबह की नींद भगाने के काम आता है बल्कि, कई ब्यूटि बेनेफिट्स भी देता है। इसके प्राकृतिक गुण त्वचा और बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कॉफी के ऐसे 5 इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपना ब्यूटी रिजीम पूरा कर सकती हैं।

एक्सफ़ोलीएटिंग स्क्रब: यह एक नेचुरल एक्सफ़ोलीएटिंग स्क्रब के रूप में काफी कारगर हो सकता है। इसे बनाने के लिए ग्राउंड कॉफ़ी को नारियल तेल या जैतून का तेल) के साथ मिलाएं।

आंखों के लिए डी-पफर: कॉटन पैड या साफ कपड़े की मदद से अपनी आंखों के नीचे ठंडी कॉफी लगाएं। कॉफी में मौजूद कैफीन सूजन और काले घेरों को कम करने में मदद कर सकता है।

सेल्युलाईट ट्रीट करे: पिसी हुई कॉफी को थोड़े से गर्म पानी के साथ मिलाकर एक कॉफी सेल्युलाईट स्क्रब बनाएं और सेल्युलाईट से प्रभावित क्षेत्रों पर इससे मालिश करें।

हेयर एक्सफोलिएंट: अपने रेगुलर शैम्पू के साथ कॉफी ग्राउंड मिलाएं और इसे धीरे से अपने स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए इस्तेमाल करें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।

फेस मास्क: कॉफी ग्राउंड को शहद या दही के साथ मिलाकर फेस मास्क बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। यह मास्क स्किन टाइटेनिंग और उसके टेक्स्चर को सुधारने में काफी मदद कर सकता है।