CG BREAKING : व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात 

CG BREAKING : व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात 

August 1, 2023 Off By NN Express

रायपुर,01 अगस्त । राजधानी से लगे अभनपुर से एक और आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से ओपन घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजवा दिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र  का है।

मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर बस्ती वॉर्ड 3 के प्रितपाल सिंह उर्फ प्रिंस उम्र 45 वर्ष ने फांसी लगा ली, घर वालों ने प्रिंस को फंदे से लटकते हुए देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

परिजनों की सुचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। वहीं खुदकुशी के कारणों की तलाश के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।