Achalasia Cardia: क्या आपको भी खाना निगलने में होती है परेशानी, तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Achalasia Cardia: क्या आपको भी खाना निगलने में होती है परेशानी, तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज

July 28, 2023 Off By NN Express

Achalasia cardia: अगर किसी व्यक्ति को खाना निगलने में दिक्कत हो रही है, तो यह एक दुर्लभ बीमारी का संकेत हो सकता है। अचलसिया कार्डिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें निगलने वाली नली से भोजन और तरल पदार्थ का आपके पेट में जाना मुश्किल होता है।

अचलसिया कार्डिया के लक्षण आमतौर पर धीरे-धीरे दिखाई देते हैं और समय के साथ बिगड़ जाते हैं। 25 से 70 साल तक के लोग इस बीमारी से ज्यादा ग्रसित होते हैं। इस बीमारी के चलते खाना निगलते समय या पानी पीते समय सीने में दर्द महसूस होता है, कुछ लोगों को खाना खाते समय अचानक से तेजी से खांसी भी आती है।

अचलासिया कार्डिया बीमारी क्या है

अचलासिया कार्डिया होने पर फूड पाइप खाना और तरल पदार्थ को पेट में नहीं ले जा पाती। फूड पाइप एक ट्यूब जो खाने को गले से पेट तक ले जाती है। इस बीमारी में पेट के निचले हिस्से से फूड पाइप बंद हो जाती है। अचलासिया की स्थिति फूड पाइप में क्षतिग्रस्त नसों से संबंधित है। इसका प्रभाव मरीज की पूरी बॉडी पर पड़ता है। इस बीमारी की चपेट में आने पर खाना पीना ठीक से नहीं हो पाता है। इससे पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

अचलसिया के लक्षण क्या हैं?

  • निगलने में परेशानी होना
  • निगलने वाला भोजन फिर से मुंह में वापस आना
  • रात में खांसी
  • छाती में जलन
  • खाने में कठिनाई के कारण वजन कम होना
  • डकार लेने में परेशानी

अचलसिया से बचने के उपाय

  • अचलासिया को किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता। हालांकि जीवनशैली में कुछ बदलाव से अचलसिया राहत मिल सकती है।
  • इस समस्या से राहत पाने के लिए सोने से ठीक पहले ठोस खाद्य पदार्थों को खाने से बचें।
  • रात में या जब भी आप सोए तो सिर को ऊंचा करके सोएं।
  • खाना खाते समय भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में कर खाएं।
  • खाना खाते समय सीधा बैठें।

अचलसिया कार्डिया का इलाज

अचलसिया कार्डिया बीमारी की पहचान के लिए अपर जीआई एंडोस्कॉपी कराई जाती है। POEM (Peroral endoscopic myotomy) प्रॉसेस से इस बीमारी का इलाज किया जाता है। यह एक तरह की सर्जरी होती है।