BIG BREAKING : NDRF टीम ने बोरवेल में गिरे बच्चे को निकाला बाहर, देखें Video….

BIG BREAKING : NDRF टीम ने बोरवेल में गिरे बच्चे को निकाला बाहर, देखें Video….

July 23, 2023 Off By NN Express

बिहार: नालंदा में कुलगांव में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था जिसे NDRF टीम द्वारा बाहर निकाल लिया गया है। बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम नालंदा में खेलते-खेलते हादसा हो गया, जब बोरवेल में 3 साल का बच्चा गिर गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना नालंदा थाना इलाके के कुलगांव की है।

बच्चे के बोरवेल में गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। और बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। दरअसल खेल के दौरान बच्चा खुले बोरवेल के पास जा पहुंचा, उसी में गिर गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई।

बताया जा रहा है कि बोरवेल करीब 145 फीट से ज्यादा गहरा है। लेकिन बच्चा बोरवेल के बीच में फंसा रहा, रोशनी के जरिए बच्चा नजर आया। और उसके रोने की आवाज भी आई। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल पर मेडिकल टीम भी ऑक्सीजन सुविधा के साथ मौजूद रहे।

बोरवेल में बच्चे को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसा लापरवाही से हुआ है। गांव के किसान ने बोरिंग के लिए बोरवेल बनाया था। लेकिन, यहां बोरिंग नहीं लग पाया तो वो दूसरे जगह बोरिंग लगाने में जुट गए। और बोरबेल को बंद नहीं किया गया, जिसके चलते ये हादसा हो गया। वहीं बच्चे के परिवार में चीख-पुकार मची।