Coffee Point Balco के जंगल में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत….

Coffee Point Balco के जंगल में बड़ा हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत….

July 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा। जंगल के बीच रेस लगाना दो दोस्तों को काफी महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक भास्कर है, वह बालको के सेक्टर 4 का निवासी था। मामले में मर्ग कायम पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बालको थाना अंतर्गत कॉफी पॉइंट के जंगल में हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक भास्कर है वह अपने अन्य साथी के साथ जंगल में बाइक पर रेस लगा रहा था। इसी दौरान मृतक की बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।

दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल दीपक को बालको के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।