CG Accident News : एंबुलेंस व बोरवेल टकराई, तीन की मौत, एक घायल….

CG Accident News : एंबुलेंस व बोरवेल टकराई, तीन की मौत, एक घायल….

July 16, 2023 Off By NN Express

कोंडागांव । जिले में एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत हो गई है। हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर हादसा हुआ है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से एक बोरवेल ट्रक आ रहा था। इसी बीच जिले के हाड़ी गांव के नजदीक दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग पहुंचे। जिन्होंने घायल शख्स को बाहर निकाला। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से कुल 4 शव बरामद किया गया। इनमें से तीन लोगों की हादसे में मौत और एक का शव जिसे लेकर जा रहे थे उसे बरामद किया गया है।

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।