छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भूमि पूजन व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भूमि पूजन व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

July 14, 2023 Off By NN Express

  • विप्र समाज को एक साथ संगठित होकर कार्य करना चाहिए :- पंकज शर्मा

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज बिरगांव इकाई द्वारा भूमि पूजन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी का भव्य पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज शर्मा अध्यक्ष के लिए सरकारी समिति बैंक रायपुर अध्यक्षता भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय ब्राह्मण समाज ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष दुबे, निशा तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ, ओम प्रकाश साहू पार्षद, संजय शुक्ला प्रदेश सचिव के मुख्य आतिथ्य में समाज हेतु आवंटित की जाने वाली भूमि खंड का भूमि पूजन संपन्न हुआ I

तत्पश्चात बच्चों का 80% से अधिक अंक प्राप्त कर 10वीं 12वीं स्नातक स्नातकोत्तर पर अर्जित करने पर प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सभी सम्मानित अतिथि को प्रदेश संयोजक व प्रकोष्ठ मेघराज तिवारी प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत महाराज जिला अध्यक्ष हेमराज शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर स्वागत व सम्मान किया गया | पंकज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विप्र समाज को एक साथ संगठित होकर कार्य करने की अपील करता हूं वह समाज को समाज अनुकूल सभी वर्गों का सम्मान करते हुए भी अपने आचरण के अनुसार जनकल्याण के कार्यों में लगे रहने व सर्वे कल्याण की भावना बनाए रखने को भी प्रथम अनुकूल बताया |

वही भारती किरण शर्मा ने समाज द्वारा लगातार किए गए कार्यों की सराहना की वाह युवा वर्ग को समाज व अपने धर्म को निभा कर सभी मित्र समुदाय को एकत्रीकरण के कार्यों मैं सफल प्रयास की ओर ध्यान देने व सभी को जरूरतमंदों को समय-समय पर मदद करते रहने की बात रखी वहीं पार्षद ओमप्रकाश साहू ने कहा कि विधायक निधि को 600000 करने की मांग की जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया साथ ही विभिन्न समाज के लिए उन्होंने अलग-अलग समाज हित और मांग रखी |

इस कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, महासचिव सुनीता मिश्रा, कमलेश शर्मा, ईश्वर शर्मा, सौरभ दुबे, प्रियंका उपाध्याय सहित अन्य विप्रजन मौजूद रहें |