भारत जोड़ो यात्रा में 29वें दिन शामिल हुई सोनिया गांधी

भारत जोड़ो यात्रा में 29वें दिन शामिल हुई सोनिया गांधी

October 6, 2022 Off By NN Express

कर्नाटक ,06 अक्टूबर I कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन में आज राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं. यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैंI जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगी. सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैंI

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है. जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है. संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं.” इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, “यह देश के लिए गर्व की बात है.”

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं. सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं.