DHAMTARI : उत्साह के साथ मना दशहरा का पर्व, रावण के पुतला दहन को देखने जुटे लाेग

DHAMTARI : उत्साह के साथ मना दशहरा का पर्व, रावण के पुतला दहन को देखने जुटे लाेग

October 6, 2022 Off By NN Express

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

दशहरा में दिखा उत्साह, जला 30 फ़ीट का रावण

धमतरी, 06 अक्टूबर । शहर में दशहरा पर्व परंपरागत ढंग से उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से 30 फीट ऊंचे पुतले को जैसे ही दहन किया गया, रामलीला मैदान जय-जयश्रीराम की जयघोष से गूंज उठा। ग्राम कोलियारी की आदर्श रामलीला मंडली के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रामलीला देखने लोगों की भीड़ जुटी रही। विजयादशमी का पर्व दशहरा परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से इस साल 30 फीट ऊंचे पुतले को जैसे ही दहन किया गया, रामलीला मैदान जय-जयश्रीराम की जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपने अंदर की बुराई को त्याग कर आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया। बुधवार पांच अक्टूबर को शहर समेत अंचल में दशहरा पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शहर में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम निगर निगम की ओर से शाम साढ़े सात बजे रामबाग स्थित गौशाला मैदान में हुआ। इसके पूर्व ग्राम कोलियारी की आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने शोभायात्रा निकालकर भगवान श्रीरामचन्द्र दरबार की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलीला का मंचन किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली लीला मंचन में कलाकारों ने सीता हरण, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, कुंभकर्ण वध के बाद भगवान श्रीराम और रावण वध का लीला मंचन किया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

नाटक में भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण का वध किया, कार्यक्रम स्थल जय-जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आकर्षक आतिशबाजी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। दशहरा मैदान में उत्सव मनाने लगभग सैकड़ों लोग पहुंचे थे। रावण दहन के बाद एक-एक कर विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी निगरानी की गई। दशहरा पर्व के लिए पुलिस लाइन समेत आसपास थानों के जवान भी ड्यूटी पर तैनात थे।

जगह-जगह हुआ रावण दहन

दशहरा मैदान में विजयादशमी के नगर उत्सव के अलावा शहर में जगह-जगह विभिन्न समितियों की ओर से भी रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। इसके तहत शांति चौक कालिका मंदिर, एफसीआई चौक, विवेकानंद नगर, सोरिद, गोकुलपुर, आमापारा, स्टेशनपारा, बठेना बस्ती में रावण दहन हुआ। शहर से लगे ग्राम लोहरसी, मुजगहन, आमदी, पोटियाडीह, कोलियारी, अछोटा, अर्जुनी, खपरी, भानपुरी, श्यामतराई में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। अहंकार रूपी रावण का पुतला दहन कर सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न समितियों ने रामलीला का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।