कवर्धा : महिला समूहों ने भोर बंधन ब्रांड की बनाई राखियां, जिले में लगाई सात जगह स्टॉल

कवर्धा : महिला समूहों ने भोर बंधन ब्रांड की बनाई राखियां, जिले में लगाई सात जगह स्टॉल

August 2, 2022 Off By NN Express

धान, चांवल, गेंहू और लौकी की बीज से बनी राखियां इस बार सजेगी भाइयों की कलाई में

बिहान की बहनों ने तैयार की भोरबंधन की राखियां

दीदियों की राखियां सुमित और सी-मार्ट और कलेक्टोरेट परिसर में उपलब्ध

कवर्धा, 2 अगस्त I भाई-बहनों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार इसी माह के 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पवित्र रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बिहान की महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने भाइयों की कलाइयों में रक्षा बंधन सजाने की पूरी तैयारियां कर ली है। इस बार महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं अपनी राखियों को भोर बंधन नाम दिया है। भोरबंधन नाम की यह राखियों की किमत 20 रूपए से शुरू होकर अलग-अलग वैराटियों में 35 से 40 रूपए तक की खुले बाजारों मे उपलब्ध रहेंगी। भोर बंधन नाम की राखियों की बिक्री के लिए कबीरधाम जिले में सात अलग-अलग कांउटर भी बनाए गए है। जिसमें कलेक्टोरेट परिसर, सी-मार्ट, सुमित बाजार, और जिले के सभी विकासखण्ड के जनपद पंचायत मुख्यालयों में भोरबंधन ब्रांड की राखियां उपलब्ध रहेगी। यह सभी राखियां बहुत आकर्षक तो है ही साथ ही राखियों को बनाने के लिए धान का दाना, चांवल, गेहू, लौकी की बीज का उपयोग किया गया है। इससे इस इस पवित्र रक्षा बंधन का महत्व और बढ़ गया है। पहले  ही दिन महिला समूहों की भोरबंधन राखियों की अच्छी बिक्री होनी की भी जानकारी मिली है।


  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पिछले दिनों जिले के राजानंवागांव आजीविका केन्द्र का निरीक्षण कर वहां महिला स्वसहायता समूहों की आजीविका मूलक विविध गतिविधियों का अवलोकन किया था। कलेक्टर ने अवलोकन के दौरान महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा था कि इस बार दोगुनी उत्साह और उमंग से भाई-बहनों का पवित्र रक्षा बंधन मनाया जाएगा,क्योंकि इस बार कोविड संक्रमण के नियंत्रण के बाद बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। कलेक्टर ने समूहों से चर्चा करते हुए महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की जाने वाली राखियों का नाम भोर बंधन नाम भी रखा गया था। महिलाओं ने इस यूनिक नाम की तारीफ करते हुए कहा कि सचमूच भाई-बहानों की इस पवित्र रक्षा बंधन के महत्व को भोर बंधन राखियां और बढ़ा देगी।


कलेक्टर श्री महोबे ने जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल के साथ कलेक्टोरेट परिसर में समूहों द्वारा लगाई गई राखी के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में लगाई गई राखी के स्टॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार की गई राखियों के बारे में पूरी जानकारी ली। राजानवागांव की महिला स्व सहायता समूह ने बताया कि उनके समूह ने राखियां बनाने में दोगुनी मेहतन की है। बहुत कम समय में समूह ने 800 सौ राखियां तैयार की है। बाजार के मांग के आधार पर और बढ़ाई जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने स्वसहायता समूहों की गतिविधियों की पूरी विस्तार से जानकारी भी दी।

आत्म निर्भर व स्वालंबन की दिशा में बढ़ रही कबीरधाम जिले की महिला समूह, कम समय में 6 हजार राखियां तैयार की, मांग के आधार पर 30 हजार राखियां बनाने का लक्ष्य

वैसे पूरे वर्ष हर माह कोई न कोई तीज-त्यौहार का पर्व रहता है। उस सभी पर्व में कबीरधाम जिले में महिला समूहों को आर्थिक मदद और रोजगार की दिशा में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे बताया कि शासन के आर्थिक विकास व रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ते हुए जिले की 17 सक्रिय महिला स्वसहायता समूहों को राखियां बनाने और उनके लिए स्वतंत्र बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्तमान में इस समूहों द्वारा भोरबंधन नाम से 6 हजार 600 से अधिक राखियां तैयार कर ली गई। बाजार के मांग के आधार पर समूहों को लगभग 30 हजार राखियां बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।